अनुवाद

मंगलवार, 19 मई 2015

वेबसाइट पर भारत के नक़्शे में से पाक कब्जे वाला कश्मीर गायब

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा : http://efclearance.nic.in/ वेबसाइट पर भारत के नक़्शे में से पाक कब्जे वाला कश्मीर गायब 18 अप्रैल 2015 को 2:37 अपराह्न

17 अक्तूबर 2014 को 6:24 अपराह्न को भेजी गई मेरी शिकायत का संज्ञान लें, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में हर स्तर पर राजभाषा #हिन्दी का मखौल उड़ाया जा रहा है।  राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियम एवं राजभाषा सम्बन्धी हर प्रावधान का हर स्तर पर उल्लंघन किया जा रहा है। 

इन बातों को देखकर लगता है कि यह मंत्रालय शायद अब भी अंग्रेज सरकार के लिए काम कर रहा है, उसे भारत के कानूनों और राष्ट्रपति जी के आदेशों की परवाह नहीं है। पर्यावरण जैसे विषय पर जनता में जागरुकता के लिए मंत्रालय को सभी भारतीय भाषाओं में अधिनियम/नियम/नीतियाँ जारी करनी चाहिए ताकि जनता इनके संरक्षण में योगदान दे सके। अंग्रेजी भाषा से ना तो पर्यावरण का भला होगा, ना सरकार का और नहीं ऐसे भारत देश का, जहाँ 95% जनता अंग्रेजी ना तो पढ़ पाती है और ना समझ सकती है । दुनिया के सभी विकसित देशों में सरकारें वेबसाइटों एवं एवं ऑनलाइन सेवाओं में नागरिकों द्वारा समझी जाने वाली अधिक से अधिक भाषाओं को जोड़ रही हैं और एक भारत सरकार है जो अन्य भारतीय भाषाओं (तमिल, तेलुगू, मराठी आदि) की तो बात दूर है अपनी राजभाषा #हिन्दी में ऑनलाइन सेवाएँ/वेबसाइटों को बनाने के लिए तैयार नहीं।  हम जैसे नागरिक बार शिकायत करके अपना बहुमूल्य समय और धन बर्बाद कर रहे हैं और अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

शिकायत के मुख्य बिंदु  :
1.    आम नागरिकों को हिंदी  में भेजे आवेदनों/शिकायतों का कभी भी कोई जवाब नहीं दिया जाता है। 
2.    हिंदी में आर टी आई आवेदन लगाया जाए तो उसका जवाब अंग्रेजी में दिया जाता है। 
3.    राजभाषा अधिनियम की धारा 3 (3) के अंतर्गत आने वाले 14 अनिवार्य दस्तावेज द्विभाषी रूप में जारी ना करके केवल अंग्रेजी में जा रहे हैं। (एक-दो अपवाद हो सकते हैं)
4.    मंत्रालय की हिंदी वेबसाइट छः से दस-दस महीने में भी अद्यतित नहीं की जाती। हिंदी वेबसाइट पर फाइलें/विज्ञप्तियां /फॉर्म/आवेदन प्रारूप आदि/ अन्य वेबसाइट के लिंक सिर्फ अंग्रेजी में हैं। पर्यावरण सम्बन्धी सभी कानून/ नियम/ नीतियाँ केवल अंग्रेजी में हैं। उदाहरण अनेक हैं : -----
5.    संसद के प्रश्न एवं उत्तर
जल्द ही आ रहा है.

6.    पर्यावरण  एवं वन्य जीव स्वीकृति के ऑनलाइन आवेदन केवल अंग्रेजी में बनाए गए हैं। मंत्रालय के अधिकारी राष्ट्रपति जी के आदेश के बाद भी ऑनलाइन सेवाएँ http://efclearance.nic.in/http://environmentclearance.nic.in/http://forestsclearance.nic.in/ राजभाषा में शुरू करने को तैयार नहीं हैं इन वेबसाइटों पर हिन्दी में पर्यावरण का '' भी देखने को नहीं मिलेगा.        
7.    मंत्रालय की सभी वेबसाइटें सिर्फ अंग्रेजी में ही बनाई जा रही हैं, इनमें ज्यादातर के प्रतीक-चिह्न लोगो भी सिर्फ अंग्रेजी में बनाए गए हैं  जैसे: http://projecttiger.nic.in/http://envis.nic.in/,http://ntcavillagerelocation.nic.ihttp://www.tigernet.nic.inhttp://ifs.nic.inhttp://cza.nic.in/ 
8.    मंत्रालय की http://efclearance.nic.in/ वेबसाइट पर भारत के नक़्शे में से पाक कब्जे वाला कश्मीर उड़ा दिया गया है. ( चित्र देखें)
9.    उक्त मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय  अधिकतर कार्यक्रमों/ बैठकों के  आमंत्रण -पत्र/ बैज (बिल्ले), ईमेल आमन्त्रण-पत्र, प्रवेश-पास, बैनर-पोस्टर-अतिथि नाम-पट केवल अंग्रेजी में बनाए जाते हैं। उक्त मंत्रालय द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों/ बैठकों के  अतिथि नामपट केवल अंग्रेजी में ही बनाए जाते हैं।  (अक्तूबर २०१४ से लेकर आज अप्रैल २०१५ तक इस मंत्रालय द्वारा अथवा इसके अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा आयोजित अथवा गैर-सरकारी संस्थान द्वारा मंत्रालय के साथ सह-आयोजन में कई कार्यक्रम किए उनमें से 21 चित्र यहाँ पूर्ण विवरण के साथ संलग्न कर रहा हूँ. 

    (सभी चित्र अप्रैल 2015 से लेकर अक्तूबर 2014 तक तिथि के अनुसार)
1.  केंद्रीय पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रकाश जावडेकर 13 अप्रैल, 2015 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक के बारे में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए।
2.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रकाश जावडेकर अप्रैल, 2015 को नई दिल्ली में राज्यों के पर्यावरण और वन मंत्रियों के दो-दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए। साथ में पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अशोक लवासा भी हैं।
3.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर अप्रैल, 2015 को पर्यावरण भवननई दिल्ली में 'बायोडाइर्वसिटी ग्रीन हाटका उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का मुआयना करते हुए। साथ में पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अशोक लवासा भी हैं।
4.      पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर अप्रैल, 2015 को पर्यावरण भवननई दिल्ली में 'बायोडाइर्वसिटी ग्रीन हाटका उद्घाटन करते हुए। साथ में पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अशोक लवासा भी हैं।
5.      The Minister of State for Environment, Forest and Climate Change (Independent Charge), Shri Prakash Javadekar addressing at the meeting of the Chief Wildlife Wardens of Tiger Range States and field Directors of Tiger Reserves, in New Delhi on March 18, 2015.
CNR :65938 Photo ID :63248

6.      The Minister of State for Environment, Forest and Climate Change (Independent Charge), Shri Prakash Javadekar addressing at the inauguration of the “International Conference on Global Environment Issues” organised by the National Green Tribunal, in New Delhi on March 14, 2015.
7.      पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर 23 फरवरी, 2015 को नई दिल्ली में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ई-बुक जारी करते हुए। साथ में हैंं पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अशोक लवासा।
8.      केन्द्रीय पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रकाश जावड़ेकर 06 फरवरी, 2015 को नई दिल्ली में जलवायु परिवर्तन मुद्दों और'चिंतन शिविरपर प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए।
9.      The Minister of State for Environment, Forest and Climate Change (Independent Charge), Shri Prakash Javadekar addressing the Valedictory Session of the RE-INVEST 2015, in New Delhi on February 17, 2015. 
CNR :65103 Photo ID :62386

10.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अशोक लवासा फरवरी, 2015 को कोलकाता में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण के शताब्दी समारोह के संबंध में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जेडआईसी) द्वारा आयोजित पशु वर्गीकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन- चुनौतियां और संभावनाएं” को संबोधित करते हुए।
11.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर फरवरी, 2015 को नई दिल्ली में, "जलवायु मसले पर वार्ता: भारत की जलवायु नीति और राष्ट्रीय स्तर पर संभावित निर्धारित योगदान (आईएनडीसी)" पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए।
12.  The Minister of State for Environment, Forest and Climate Change (Independent Charge), Shri Prakash Javadekar and the Environment Minister, Germany, Ms. Barbara Hendricks in a bilateral meeting, in New Delhi on January 28, 2015.
CNR :64442 Photo ID :61724

13.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्रीश्री प्रकाश जावड़ेकर 20 जनवरी, 2015 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा आयोजित उत्तम आचरण और वन्य जीव अपराध मॉनिटरिंग सिस्टम पर क्षेत्रीय निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए।
14.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्रीश्री प्रकाश जावड़ेकर 20 जनवरी, 2015 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा आयोजित उत्तम आचरण और वन्य जीव अपराध मॉनिटरिंग सिस्टम पर क्षेत्रीय निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन की बैठक के उद्घाटन सत्र में "इकोनॉमिक वैल्यूएशन ऑफ टाईगर रिजर्वस् इन इंडिया" शीर्षक की पुस्तक का विमोचन करते हुए।
15.  वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में श्री प्रकाश जावडेकर
16.  पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर दिसंबर, 2014 को नई दिल्ली में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए लीमा रवाना होने की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए।
17.  The Minister of State for Information and Broadcasting (I/C), Environment, Forest and Climate Change (I/C) and Parliamentary Affairs, Shri Prakash Javadekar addressing at the RBS ‘Earth Heroes’ Awards 2014., in New Delhi on November 04, 2014.
18.  केंद्रीय सूचना और प्रसारणपर्यावरणवन एंव जलवायु परिवर्तन(स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर नवम्बर,2014 को नई दिल्ली में विश्व चिडियाघर और एक्वेरियम संघ के सम्मेलन के उदघाटन के अवसर पर टिकट जारी करते हुए। पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन सचिव श्री अशोक लवासा भी इस अवसर पर मौजूद हैं।(फोटो आईडीः 58447, पसूका- हिन्दी इकाई)
19.  सूचना और पर्यावरण राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)पर्यावरणवन और जलवायु राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने02 नवम्‍बर, 2014 को नई दिल्‍ली में वन्‍यजीवों के चोरी-छिपे शिकार और वन्‍य- उत्‍पादों के अवैध व्‍यापार के सिलसिले में राष्‍ट्रीय प्राणि विज्ञान उद्यान का दौरा किया.
20.  सूचना और प्रसारण (स्वतंत्र प्रभार)पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री प्रकाश जावडेकर 27 अक्‍टूबर, 2014 को नई दिल्ली में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के उपायों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए।
21.  सूचना एवं प्रसारण (स्वतंत्र प्रभार)पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार)तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्रीश्री प्रकाश जावड़ेकर 18 अक्टूबर, 2014 को नई दिल्ली में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चौथे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रकाशन का विमोचन करते हुए। साथ में पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन सचिवश्री अशोक लवासा और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशन्यायमूर्ति रंजन गोगोई और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी हैं। (फोटो आईडी58067, पसूका-हिंदी इकाई) 

महोदय/महोदया,  पर्यावरण एवं वन मंत्रालय पर राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियम एवं राजभाषा सम्बन्धी हर प्रावधान के उल्लंघन के लिए सचिव स्तर पर बात करते हुए कार्यवाही करें अन्यथा आवेदक को राष्ट्रपति महोदय के समक्ष याचिका लगाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपसे विनम्र प्रार्थना है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इस विषय पर अपने विचार लिखिए, धन्यवाद !