अनुवाद

गुरुवार, 10 जुलाई 2014

कर्नाटक उच्च न्यायालय में अब जल्द ही कन्नड़ भाषा में कामकाज

बेंगलूरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय में अब जल्द ही कन्नड़ भाषा में कामकाज हो सकेगा। अब तक अंग्रेजी उच्च न्यायालय की अधिकारिक भाषा है।

राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में उच्च न्यायालय में दैनिक कामकाज कन्नड़ में किए जाने का निर्णय किया गया। बैठक में इस बारे में उच्च न्यायालय को सूचित करने पर सहमति बनी।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में उच्च न्यायालय का कामकाज कन्नड़ करने को सभी के लिए अनुकूल व सुविधाजनक माना गया है। सरकार ने माना कि उच्च न्यायालय में सभी कामकाज कन्नड़ में होने से याचिकाकर्ताओं को अपना पक्ष रखने में सुविधा होगी और केसों की सुनवाई में विलंब को भी टाला जा सकेगा। निचली अदालतों में पहले से कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल करना लागू है। सरकार ने इसी व्यवस्था को उच्च न्यायालय में लागू करने की पहल की है।


राजस्थान पत्रिका, ९  जुलाई २०१४

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपसे विनम्र प्रार्थना है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इस विषय पर अपने विचार लिखिए, धन्यवाद !